-17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे राजस्व कर्मचारी
घोड़ासहन: प्रखंड कार्यालय परिसर में राजस्व कर्मचारियों की एक बैठक हुई। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ( गोप गुट) के आह्वान पर आगामी चार मार्च से सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 17 सूत्री मांगों के समर्थन में इसके पूर्व में संघ द्वारा कई बार विभागीय मंत्री से न्याय संगत कर्मचारियों के साथ कार्य करने की मांग किया गया है। इसको लेकर पूर्व में पटना के गर्दनीबाग में बीते 9 फरवरी को धरना भी दिया गया था।

इसके बाद भी सरकार द्वारा कोई सम्मानजनक समझौता नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। सभी ने एक स्वर में बताया कि जब तक हमारी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है, तब तक हम लोगों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान सभी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को कार्य योग्यता के आधार पर वेतन सुधार करते हुए वेतनमान 1900 के स्थान पर 2800 किया जाए। सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी को अपने गृह जिला में पदस्थापित किया जाए। राजस्व कर्मचारियों को बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थित बनाने से मुक्त किया जाए। इसके अलावा कर्मचारी की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी सुनिश्चित किया जाए सहित अन्य मांग शामिल हैं। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी मिथिलेश कुमार, राजीव कुमार, जगत कुमार, हरेराम कुमार आदि मौजूद रहे।










