मोतिहारी। राजन द्विवेदी
– 1 जून से भाजपा महिला मोर्चा चलाएगी महाजनसंपर्क अभियान
पूर्वी चंपारण जिला भाजपा महिला मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक आज महिल मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने के कार्य समिति सदस्यों को बताया कि भाजपा सरकार के कार्य काल के नौ साल 30 मई को पूरा हो रहा है। इस उपलक्ष्य में पीएम नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान चलाएगी। जिसमें महिला मोर्चा 1 से 19 जून तक महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। उसके बाद भाजपा के कार्यक्रमों में महिला मोर्चा योगदान करेगी। उन्होंने बताया कि देश में एक भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सोंचती है और कुछ करती है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, मोतिहारी के उप महापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद,
महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल पाठक , प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी संगीता चित्रांश, मंडल अध्यक्ष बहनें एवं जिला की पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं।

मंच संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री उषा गुप्ता ने किया।
जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गुड्डी देवी, मंत्री सह कोषाध्यक्ष धीरा गुप्ता, कार्यालय मंत्री प्रमिला कुमारी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पुतुल प्रिया, उत्तरी मंडल अध्यक्ष माला सिन्हा, मुफस्सिल मंडल अध्यक्ष आशा चंद्रा, लखौरा मंडल अध्यक्ष विभा गुप्ता, ढेकहां मंडल अध्यक्ष राधिका देवी, पिपराकोठी मंडल अध्यक्ष, पूनम शर्मा कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष चिंतामणि देवी सहित 29 मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण थे।












