-हिमालिनी पत्रिका भारतीय दूतावास द्वारा सम्मानित
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
भारतीय राज दूतावास काठमांडू ने नेपाल के लोकप्रिय हिंदी मासिक पत्रिका हिमालिनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पत्र हिमालिनी के प्रबंध निदेशक ई.सच्चिदानंद मिश्र ने प्रमुख अतिथि उप मिशन प्रमुख (डीसीएम) डॉ.राकेश पांडेय के हाथो ग्रहण किया। भारतीय राज दूतावास ने हिन्दी दिवस के अवसर पर हिंदी सप्ताह 7से 14दिसंवर तक आयोजित किया था।इस आयोजन के दौरान दूतावास के अधिकारियों, कर्मचारियों व केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए राजभाषा, ज्ञान विज्ञान,लेखन,श्रुत लेख कविता पाठ, विज्ञापन लेखन, समाचार वाचन,चित्र देखकर कहानी लेखन आदि अनेक हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों ने अपनी सृजनात्मकता और प्रतिभा का मनोहारी प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विविध रंगारंग कार्यक्रमों में कविता पाठ सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। कियाना सिंहऔर भाव्या झा की सुसंगठित प्रस्तुति, लयबद्ध ताल और मुद्राओं ने उपस्थित जनों के हृदय को मोह लिया।जिस उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति धनेश्वर नेपाल,नेमदा के कुलपति डॉ.निशा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।












