-हिना शहाब लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, सिवान के लोगों को बताया परिवार
संवाददाता।पटना/सिवान।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीवान के लोग चाहेंगे तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगी. हिना शहाब के इस बयान के बाद सिवान के साथ साथ बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ जाएगी. बता दें शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब तीन बार लोकसभा का चुनाव लड़ीं लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सिवान में कोई भी चुनाव हो, पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का परिवार हमेशा चर्चा में रहा है. काफी अर्से से शहाबुद्दीन परिवार के फैसले का इंतजार उनके समर्थक कर रहे थे. हिना शहाब किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, यह नहीं कहा है. लेकिन, राजद से उनकी दूरियों की चर्चा हो रही है. सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के इंतकाल के बाद उनके समर्थकों ने हिना शहाब को राज्य सभा भेजने की मांग की थी. लेकिन, राजद ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद शहाबुद्दीन के समर्थकों में नाराजगी है.












