Advertisement

हत्या मामले में जेल गए मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत पर जल्द आ सकता है फैसला

-हत्या मामले में जेल गए मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत पर जल्द आ सकता है फैसला

-शपथ ग्रहण के लिए हाई कोर्ट में याचिका

पटना। ब्यूरो।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुए हत्या मामले में गिरफ्तार मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। उनकी ओर से हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई है। वकीलों ने याचिका में कहा है कि अनंत सिंह मोकामा से निर्वाचित विधायक हैं और आगामी विधानसभा सत्र में उन्हें शपथ लेने के लिए सदन में उपस्थित होना अनिवार्य है।

जानकारी के अनुसार, 1 से 5 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान अनंत सिंह को शपथ ग्रहण कर सदन में उपस्थित रहने की आवश्यकता होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हाई कोर्ट उन्हें शपथ ग्रहण अवधि के लिए जमानत दे सकता है।

क्या है पूरा मामला?

चुनाव प्रचार के दौरान बाहुबली अनंत सिंह और जन सुराज प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के काफिले में विवाद हो गया था। टकराव के दौरान पियूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अनंत सिंह सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद 1 नवंबर को पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया। इसके बावजूद अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए ही भारी अंतर से चुनाव जीता और विजयी होकर विधानसभा पहुँचे।

अब हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है, और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अनंत सिंह निकट भविष्य में जेल से बाहर आ सकते हैं।