Advertisement

स्पॉट: सिमटते विवाह पंचमी मेला से जनकपुरधामवासी चिंतित

-सिमटता विवाह पंचमी मेला से जनकपुरधामवासी चिंतिंत

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

जनकपुरधाम का विवाह पंचमी मेला मात्र दो दिन में सिमटने से जनकपुर वासी काफी चिंतित है।
पुर्व उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष राम नरेश साह ने कहा है कि आज से 40बर्ष पहले जनकपुरधाम का विवाह पंचमी मेला 15दिनो तक लगा रहता था।

मेला तिरहुतिया (पहाड़िया) गाछी में भारत के व्यापारी कपड़ा, वर्तन, मिठाई, मीना बाजार की दूकान लगाते हैं। पहाड़ से भी व्यापारी जड़ी बूटी, शिलाजीत , हींग, कंवल, संतरा बेचने आते थे। पंद्रह दिनों तक नाच तमाशा चलता रहता था। लेकिन अव सब कुछ बदल गया है। उनका कहना है कि अव यातायात यका साधन के साथ भंसार में परेशानी लेकर भी व्यापारी कम आते है। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा है कि मेला का सुव्यवस्थित करने के लिए जनकपुर के सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञों से राय ली जाएगी।