Advertisement

सोनपुर मंडल में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

-सोनपुर मंडल में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सोनपुर। भारतीय रेल में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रगतिशील उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत सोनपुर मंडल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंडल सभाकक्ष, सोनपुर में अधिकारियों के बीच हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमन कुमार तांती एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी की उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से प्रतियोगिता में मंडल के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति से हिंदी भाषा की महत्ता एवं प्रयोग की आवश्यकता पर विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री दिल्लीप पासवान द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। समापन अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों की सक्रियता एवं उत्साह की प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि सोनपुर मंडल में राजभाषा पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी आदि शामिल हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने हेतु प्रेरित करना तथा राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना है।

सोनपुर मंडल द्वारा आयोजित यह पखवाड़ा न केवल हिंदी के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है बल्कि कर्मचारियों और अधिकारियों में हिंदी के प्रयोग की सहजता, आत्मीयता एवं गर्व की भावना को भी सुदृढ़ कर रहा है।