Advertisement

सेवा ही धर्म है और सेवा से समाज में सुधार लाया जा सकता है : लायन अशोक

-सेवा ही धर्म है और सेवा से समाज में सुधार लाया जा सकता है : लायन अशोक

-ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने किया निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

ईस्ट चंपारण लायंस क्लब तथा लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक केंद्र, बेलबनवा के तत्वावधान में आज दूसरे रविवार को निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 47 लोगों का जांच बेलबनवा स्थित गांधी कांप्लेक्स में किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि सेवा ही धर्म है और सेवा से समाज में सुधार लाया जा सकता है।

इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए हम सभी सदस्यों के साथ प्रत्येक रविवार को निशुल्क शिविर लगाते हैं। वहीं क्लब सचिव डॉ सच्चिदानंद पटेल ने मरीज को शुगर नियंत्रित रखने का उपाय बताते हुए नियमित व्यायाम करने के साथ -साथ खान-पान पर भी ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में सह सचिव मनीष झा, ई.सुधांशु सिन्हा, संजीव कुमार, पंकज कुमार, सुनील सिन्हा, डॉक्टर अभिनव दीपांकर सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर मधुमेह जांच कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी क्लब पीआरओ सुजीत कुमार सिंह ने दी।