-सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, दुर्गा पूजा पंडालों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
मुज़फ़्फ़रपुर।संवाददाता।
दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनज़र नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने आज शहर के कल्याणी चौक, रामदयालु, अघोरियों चौक, देवी मंदिर, बंगलामुखी मंदिर तथा संतोषी माता मंदिर सहित अन्य प्रमुख पंडाल स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश
नालियों को स्लैब से ढकने तथा पंडालों के आसपास और रास्तों में सफ़ाई एवं कचरा निपटान पर विशेष और सख़्त निर्देश दिए गए।
पूजा के दौरान नियमित सफाई और ठोस कचरे का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जाए।
सभी पूजा पंडाल स्थलों पर अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ।
विद्युत तार और कनेक्शन पूरी तरह सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप हों।

आपातकालीन निकासी मार्ग का चिन्हांकन और व्यवस्था की जाए।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश एवं स्वच्छता व्यवस्था हो।
प्रशासनिक समन्वय
नगर निगम, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर पूजा पंडालों के आसपास भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को मज़बूत करेगा।
नगर आयुक्त का वक्तव्य
नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा
“श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। नगर निगम पूरी तरह तत्पर है कि इस बार का दुर्गा पूजा उत्सव सुरक्षित, स्वच्छ और सुचारू रूप से सम्पन्न हो। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।”












