Advertisement

सुगौली में क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक, गन्ना पेराई सत्र और बजट पर हुई चर्चा

-सुगौली में क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक, गन्ना पेराई सत्र और बजट पर हुई चर्चा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

क्षेत्रीय विकास परिषद, सुगौली की बैठक आज पूर्वाह्न 10:30 बजे पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास परिषद अध्यक्ष सौरभ सुमन यादव
की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट प्रस्ताव, कार्य योजना, कमीशन भुगतान और पेराई सत्र 2026-27 के लिए सुगौली चीनी मिल के परिचालन की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ईख पदाधिकारी सह सचिव क्षेत्रीय विकास परिषद श्रीराम सिंह, सहायक निदेशक ईख विकास प्रागेन्द्र गर्ग, जिला अभियंता, एचपीसीएल सुगौली के डीजीएम (केन) एस.आर. भारद्वाज सहित परिषद के सदस्य विजय कुमार यादव, पवन राज, नागेन्द्र कुमार और राजकिशोर राय उपस्थित रहे।