Advertisement

सीतामढ़ी : स्टेशन परिसर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

-सीतामढ़ी स्टेशन परिसर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

सम्वाददाता। सीतामढ़ी।

सीतामढ़ी स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मध्य रेल के जेडआरयूसीसी सदस्य राजेश कुमार सुन्दरका, स्टेशन अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडर अनीता कुमारी, यातायात निरीक्षक फणींद्र कुमार, कनीय अभियंता दीपक कुमार, स्टेशन मास्टर मोनू कुमार, कैरेज विभाग के शम्भू कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, हरिकिशोर साह, आशुतोष कुमार, गुलशन कुमार, मनोरंजन कुमार, नॉलेज कुमार, सन्तोष कुमार, राजकिशोर गुप्ता, एसo केo पाण्डे, नीरज कुमार, रामजी समेत अन्य लोगों ने एक अक्टूबर को विशेष स्वच्छता दिवस मनाने के देशव्यापी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवाहन पर सीतामढ़ी जंक्शन रेलवे परिसर में सामूहिक रूप से स्वच्छता हेतु प्रातः 10 बजे से श्रमदान किया गया।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती समारोह से एक दिन पूर्व बापू के स्वच्छता संदेश का अनुश्रवण कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।