Advertisement

सीतामढ़ी: बैरगनिया में चावल सहित एक गिरफ्तार, 4 फरार

-चावल सहित एक गिरफतार,चार फरार

विनोद कुमार।बैरगनिया/ सीतामढ़ी।

 

सीमा पार नेपाल में तस्करी कर रहे तस्कर को भारतीय पुलिस ने पांच साइकिल पर लदे तीस पैकेट चावल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ग्यात हो कि सहायक अवर निरीक्षक बलराम प्रसाद सशस्त्र बलों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर मुसाचक गांव से नेपाल में प्रवेश कर रहे 5 साइकिल सहित एक तस्कर को 25 बोरा के साथ, 25-25 किलो के पैकेट चावल के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि चार तस्कर भागने में सफल हो गए है।

मालूम हो कि मुसाचक गांव में कई मकानों में भारतीय समानों को भंडारण किया जाता है फिर मौका देखकर सीधे सामानों को साइकल से नेपाल के रौतहट जिले में भेज देते है। ‌जानकार बताते हैं कि रोजाना करीब 20 लाख से अधिक के भारतीय सामान जैसे कपड़ा, किराना, श्रृंगारिक, चावल, चीनी इत्यादि को तस्करी के माध्यम से भेजा जाता है।