-साहेबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक, कई अहम सुझाव पारित
साहेबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मीनू कुमारी ने की, जबकि संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह समिति के सचिव डॉ. गणेश कुमार गौतम ने किया।
बैठक में गवर्निंग बॉडी के सदस्य शाहिद भारती, रंजू सिंह, लखिन्द्र राम, शत्रुघ्न चौधरी एवं रीना देवी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अस्पताल में सुधार के लिए कई सुझाव दिए गए जिनमें –

अस्पताल की चहारदिवारी का निर्माण,
नया भवन बनाना,
परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराना,
महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति,
डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट सार्वजनिक करना,
अस्पताल कर्मियों के मोबाइल नंबर अंकित करना,
सुझाव एवं शिकायत पेटी लगाना,
नगर परिषद से हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था करना शामिल था।
सभी सुझावों को अध्यक्ष द्वारा प्रस्ताव के रूप में स्वीकार किया गया।
वहीं, बैठक के दौरान कुछ कर्मचारियों के रात्रि ड्यूटी में नशे में पाए जाने की शिकायत भी सामने आई। इस पर अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मीनू कुमारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इसकी लिखित सूचना थाना अध्यक्ष को दी जाए।













