-साइबर अपराध पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ – 06 गिरफ्तार
भागलपुर।
साइबर अपराध की रोकथाम के तहत भागलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घंटापर चौक स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित सोनू साइबर कैफे में जाली सर्टिफिकेट बनाने का धंधा चल रहा था।

साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कैफे संचालक के पास से विभिन्न विद्यालयों एवं बोर्डों के भारी मात्रा में नकली प्रमाणपत्र और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कंप्यूटर के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।












