Advertisement

सम्पन्न हुआ अंडर–16 क्रिकेट टूर्नामेंट, कुणाल इलेवन बनी विजेता टीम

-सम्पन्न हुआ अंडर–16 क्रिकेट टूर्नामेंट, कुणाल इलेवन बनी विजेता टीम

बंदरा/मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

युवा संस्कृति संगठन, रामपुर दयाल पीयर (बंदरा) के तत्वावधान में अंडर–16 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। यह मुकाबला राजकीय मध्य विद्यालय, रामपुरदयाल के प्रांगण में संपन्न हुआ।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रामपुरदयाल की कुणाल इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पीयर की निजाम इलेवन टीम उपविजेता रही। रोमांचक मैच में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर धीरज कुमार, चैतन्य कुमार, आयुष कुमार, बलवंत पांडेय, विकास सोनी, रौशन कुमार समेत सैकड़ों दर्शक और बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आयोजकों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन से ग्रामीण युवाओं में खेल भावना और प्रतिभा निखरती है, जो भविष्य में जिला और राज्य स्तर तक प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।