Advertisement

समस्तीपुर में आरवाईए की विस्तारित बैठक संपन्न, 25 फरवरी को पटना कन्वेंशन में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी का ऐलान

–समस्तीपुर में आरवाईए की विस्तारित बैठक संपन्न, 25 फरवरी को पटना कन्वेंशन में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी का ऐलान

समस्तीपुर।
इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) जिला कमिटी की एक दिवसीय विस्तारित बैठक पार्टी जिला कार्यालय, मालगोदाम चौक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव रौशन कुमार ने की, जबकि संचालन राहुल राय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजीसी रेगुलेशन लागू कराने एवं शैक्षणिक संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ चल रहे समता आंदोलन के तहत 25 फरवरी को पटना स्थित आईएमए हॉल पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कन्वेंशन में जिले से सैकड़ों युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही मार्च माह में सभी प्रखंडों में युवा संवाद कार्यक्रम, सदस्यता अभियान, पंचायत-प्रखंड-जिला सम्मेलन की तैयारी, सांस्कृतिक टीम, खेल गतिविधियां, पुस्तकालय तथा भगत सिंह-आंबेडकर पाठशाला शुरू करने और सोशल मीडिया को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।


जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से नौजवानों के रोजगार के अवसर कम हुए हैं तथा आउटसोर्सिंग के जरिए युवाओं का शोषण बढ़ा है। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन-2026 लागू करने, बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण, मंडल आयोग की शेष सिफारिशों को लागू करने, जातीय जनगणना और न्यायपालिका व निजी क्षेत्र में आरक्षण नीति लागू करने की मांग दोहराई।
नगर सचिव कुंदन कुमार ने मनरेगा को कमजोर करने और रोजगार के वादों को पूरा नहीं करने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यदि जल्द बहाली नहीं हुई तो नौजवान आंदोलन को तेज करेंगे।
मुख्य अतिथि प्रो. उमेश कुमार ने युवाओं से अन्याय के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
बैठक में राहुल राय, नवीन कुमार, अनिल कुमार शर्मा, राकेश साहनी, रतन कुमार, चंद्रदीप कुमार, उमेश राय सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।