Advertisement

सदर एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

-सदर एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती ने आज सदर अस्पताल मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण क्रम में पीकू भवन, एमसीएच भवन,ब्लड बैंक एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे एवं सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी एसडीएम को दी।

इस दौरान एसडीओ श्वेता भारती ने स्वास्थ्य कर्मियों को साफ सफाई व्यवस्था के साथ मुस्तदी पूर्वक ड्यूटी करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने एमसीएच बिल्डिंग के आस-पास लगने वाले गाड़ी व अनावश्यक लोगों की भीड़ पर लगाम लगाने एवं सुधार करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के क्रम में उनके साथ सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार वर्मा, नोडल पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विश्व मोहन ठाकुर. जिला लेखा प्रबंधक, एवं अतुल कुमार लेखा प्रबंधक सदर अस्पताल एवं रोहित राज मौजूद थे।