Advertisement

सखौरा में आलू उत्पादन को लेकर विशेष किसान प्रशिक्षण सभा आयोजित

-सखौरा में आलू उत्पादन को लेकर विशेष किसान प्रशिक्षण सभा आयोजित

मुजफ्फरपुर।दीपक तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखण्ड के सखौरा में टेक्निको एग्री साइंसेज़, चंडीगढ़ के सौजन्य से आलू उत्पादन पर केंद्रित एक विशेष किसान प्रशिक्षण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. तनुज पंत एवं गगनदीप सिंह ने किसानों को खेती से संबंधित विस्तृत तकनीकी जानकारी दी।

कार्यक्रम में बिहार प्रभारी कुणाल कुमार, शशि कुमार, अलख निरंजन (पूर्णिया), रमेश पुरी, भगवती ट्रेडर्स संजीत कुमार तथा राम ललित दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सभा में लगभग 400 किसान शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के तरीके बताए गए। उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले बीज, संतुलित उर्वरक, कीटनाशक और सूक्ष्म तत्वों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही सही समय पर सिंचाई, बीज चयन और ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम के फायदे तथा सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान की जानकारी भी साझा की गई।

यह आयोजन किसानों को नई कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी उपज बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।