-सखौरा-पटसारा हत्याकांड के बाद बिगड़ी मृतक परिवार की तबीयत
— स्वास्थ्य जांच में सामने आई कई बीमारियां
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।
सखौरा-पटसारा में शंकर पासवान हत्याकांड के बाद मृतक परिवार के सदस्यों की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार को बन्दरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने चिकित्सा टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर बीमार लोगों की जांच की और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई।

डॉ. नौशाद ने बताया कि परिवार के कई सदस्य सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द, ब्लड प्रेशर और अस्थमा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा कई छोटे बच्चे भी बीमार पाए गए। उन्होंने बताया कि लगातार मानसिक तनाव और शोक की स्थिति के कारण परिवार के सदस्यों की हालत प्रभावित हो रही है।
डॉक्टर ने सलाह दी है कि परिवार के सदस्यों को नियमित दवा और आराम की आवश्यकता है, साथ ही चिकित्सकीय निगरानी में रहना जरूरी है ताकि किसी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
रिपोर्ट: दीपक कुमार तिवारी | मुजफ्फरपुर













