-शहर कि “शतरंज गौरव” मरियम फातिमा को विश्व शतरंज महासंघ के द्वारा महिला फिडे माॅस्टर घोषित
-मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ परिवार के तरफ से शुभकामनाएँ प्रेषित।
दीपक तिवारी।मुजफ्फरपुर।
=============================
शहर कि “शतरंज गौरव” मरियम फातिमा को विश्व शतरंज महासंघ के द्वारा महिला *”फिडे मास्टर”* घोषित किया गया जिसके बाद मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ परिवार के तरफ से संघ के अध्यक्ष डॉक्टर विमोहन कुमार के साथ सचिव, राजीव रंजन के साथ गणवंत कुमार मल्लिक, उदय कुमार विकल, संजय कुमार श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, राजीव सिन्हा, उभय रंजन, गुडू शाही, ज्ञानेन्द्र कुमार, अमीत चंदन के साथ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ मरियम के

शुरूआती दिनों के कोच रहे अभिषेक सोनू द्वारा मरियम फातिमा को उसके इस उपलब्धि पर ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित किया गया साथ ही मरियम फातिमा के पिता इम्तियाज अहमद और माता को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया क्योंकि उनके धैर्य और लगन से ही मरियम को इस प्रकार कि सफलता प्राप्त हुआ है। साथ ही मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा अखिल भारतीय शतरंज महासंघ को मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी को इसके लिए नामित करने के लिए विशेष रूप से साधुवाद दिया गया।












