चंपारण की खबर::
-शराब व अपराध पर लगाम के लिए पुलिस का गांव की ओर रुख, जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा शुरू
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
अपने पदस्थापना काल से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रयासरत संग्रामपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने एक बार फिर थाना क्षेत्र को शराब व अपराध मुक्त बनाने की नयी रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को क्षेत्र के प्रबुद्धजनों व जन प्रतिनिधि गणों के साथ थाना परिसर में विचार विमर्श कार्य कर की शुरुआत की। उपस्थित लोगो से थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि आप सहयोग करें ताकि थाना क्षेत्र का प्रत्येक गांव शराब मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को आपका सहयोग मिला था क्षेत्र को अपराध के साथ साथ शराब मुक्त कर दिया जा सकता हैं, जब तक आप सहयोग नहीं करेंगे तब तक अकेले पुलिस प्रसाशन को इस पर लगाम कसने में कठिनाई होगी।

क्षेत्र में कही भी शराब की बिक्री और सन्देहहस्पद ब्यक्ति नजर आए निधड़क सूचित करें सूचनार्थी कि पहचान गुप्त रहेगी। किसी भी सूचना के महज पन्द्रह मिनट के अंदर पुलिस आपके द्वारा दी गयी सूचना स्थल पर मौजूद रह कर करवाई करेगी। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष रवि सिंह, मुखिया अर्चना कुमारी, मुखिया कुमार धनंजय, सुदिष्ट कुमार, मुखिया प्रतिनिधि पुण्यदेव सहनी,मुखिया जितेंद्र राम, उप मुखिया टुनटुन महतो, उपमुखिया कुमुद पाण्डेय, पंसस शशिकांत पाण्डेय उर्फ दादा, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार, सरपंच अरुण कुमार ठाकुर, राजकिशोर सहनी,बीजेपी नेता रणजीत पासवान,भोला सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
















