-शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, तीन महिला पुलिसकर्मी घायल
– छह आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पीयर थाना क्षेत्र के करैला गांव में कच्चा देशी शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पीयर पुलिस टीम पर तस्करों ने रविवार की देर शाम हमला कर दिया।इस दौरान कच्चा देशी शराब भी पुलिस कर्मियों पर फेंका गया। इस हमले में तीन महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थानेदार रजनीकांत ने बताया कि सोमवार की शाम बताया कि थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित सुरेश पासवान के घर पर अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तस्करों ने अचानक ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।कच्चा देशी शराब भी पुलिस कर्मियों पर फेंका गया।तस्कर शराब कारोबार के खिलाफ कार्यवाई से नाराज हो गए और उग्र होकर हमला कर दिया। हमले में महिला पुलिसकर्मी पुष्पा कुमारी, काजल कुमारी और पूजा कुमारी घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए बंदरा पीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई थीं और अब वे खतरे से बाहर हैं।
घटना के बाद पुलिस ने देर रात दोबारा छापेमारी कर सुरेश पासवान, कुंती देवी, गीता देवी, रोहित कुमार, रविरंजन कुमार और चंदन पासवान को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थानेदार ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।












