-वैशाली में भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट
वैशाली | मोहन कुमार सुधांशु
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से तीन दुकानों में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंचायत के रामा ठाकुर की फर्नीचर दुकान में अचानक आग लगी, जो तेजी से फैलकर विकास कुमार के टेंट हाउस और सत्य नारायण कुमार की दवा दुकान तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बोरिंग पंप सेट की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग पर काबू पाने में सहायता की।

इस अग्निकांड में पलंग, सोफा, टेबल, कुर्सी, जनरेटर और विभिन्न कंपनियों की दवाइयां समेत करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।
पीड़ितों को अब तक नहीं मिली सरकारी सहायता:
खबर लिखे जाने तक प्रभावित दुकानदारों को किसी भी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिली थी, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
#वैशाली #FireAccident #VaishaliNews #BiharNews #LocalNews













