Advertisement

वैशाली में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, पति हिरासत में

-वैशाली में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, पति हिरासत में

 

मोहन कुमार सुधांशु/ वैशाली।

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर बदौलिया गांव में एक विवाहिता को मारपीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।इस मामले को लेकर मृतिका बेबी देवी का भाई महुआ थाना क्षेत्र के बिरना लखनसेन उर्फ बोतला चौक निवासी राकेश कुमार, महेश कुमार, गणेश कुमार के साथ दर्जनों परिजनों ने थाने पर पहुँचकर बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2015 में  नरायनपुर बदौलिया गांव निवासी नंदलाल राम के साथ हुई थी। शादी के समय वह अपने सामर्थ के अनुसार उपहार स्वरूप नगदी, बर्तन ,कपड़ा सहित अन्य सामान दिया था।  इसके बाबजूद ससुराल बाले उसे मोटरसाइकिल एवं कारोवार करने के लिये रुपये अपने मायके बालो से मांगकर लाने के लिये दवाब डाला करते था।

Crime scene barricade covering. Murder case of a criminal young male.

जब मृतिका इंकार करती थी तो उसकी सास, ससुर, गोतनी, ननद सहित अन्य लोग घर मे बंद कर मारपीट करते थे। कई वार पंचायत भी हुई . इसके वाद भी ससुराल बाले मानने को तैयार नही थे। इसी सब को लेकर मंगलवार  को ससुराल बालो ने उसकी हत्या कर दी और शव को गोढ़ीया वाया नदी के किनारे जला रहा था कि मृतिका के परिजन आ धमके और नंदलाल राम को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।  वही शव को जला रहे अन्य लोग भागने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मृतिका के पति हिरासत में है।परिजनों द्वारा अभी आवेदन नही दिया गया है।आवेदन आते ही प्राथमिकी की जाएगी। हालांकि हर पहलुओ पर  मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।