Advertisement

विशिष्ट शिक्षक के रूप में 10 शिक्षकों ने दिया योगदान

-विशिष्ट शिक्षक के रूप में 10 शिक्षकों ने दिया योगदान

-विद्यालय में हर्ष का माहौल

समस्तीपुर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के आदेश के तहत दस नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान कराया।

शिक्षकों को यह पद विभाग द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त करने के बाद मिला। काउंसलिंग प्रक्रिया के उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर ने इन्हें औपबंधिक नियुक्ति-पत्र, विद्यालय पदस्थापन-पत्र, और योगदान प्रपत्र प्रदान किया।

आज कंचन कुमारी, विमला कुमारी, रेणु कुमारी, किरण कुमारी, इंदिरा कुमारी, संजीव कुमार झा, कैलाश राम, विमल कुमार साह, विभा कुमारी, और बीबी शकीला रहमान ने विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के रूप में अपना योगदान दिया।

शिक्षकों की पदस्थापना पर विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों को नए वर्ष में नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

#विशिष्टशिक्षक #समस्तीपुर #शिक्षा_विकास #सक्षमता_परीक्षा2024 #नववर्ष2025 #विद्यालयसमाचार