Advertisement

विद्यालयों में दीपोत्सव की छटा, बच्चों ने रंगोली और दीपों से सजाया विद्यालय परिसर

-विद्यालयों में दीपोत्सव की छटा, बच्चों ने रंगोली और दीपों से सजाया विद्यालय परिसर

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
दीपावली के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक दीपोत्सव मनाया। स्कूली शिक्षकों के सानिध्य में बच्चों ने रंगोली सजाई, दीप प्रज्वलित किए और रंग-बिरंगी रोशनी से नहला दिया।

शिक्षिका राखी राज ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अमरसिंह स्थान बड़गांव के जूनियर बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सखौरा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में भी छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधान शिक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि बच्चों के उत्साह पर्व की जीवंतता बढ़ गई।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपुर सकरी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रधान शिक्षक बिनोद चौधरी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मुन्नी मुसहर में भी बच्चियों ने दीपक और रंगोली से उत्सव का माहौल बना दिया।

दीपों की टिमटिमाती रोशनी और बच्चों की खुशियों से दीपावली का पर्व शिक्षा और संस्कार का संदेश देता नजर आया।

#Deepotsav2025 #SchoolCelebration #MuzaffarpurNews #Bandara #DiwaliFestival #StudentCreativity #BiharEducation