Advertisement

वाराणसी-विशाखापट्टन के बीच ट्रेन संचालन का होगा विस्तार:छपरा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 31 अगस्त तक 7 फेरी में चलाई जाएगी

-वाराणसी-विशाखापट्टन के बीच ट्रेन संचालन का होगा विस्तार:छपरा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 31 अगस्त तक 7 फेरी में चलाई जाएगी

सम्वाददाता। वाराणसी/पटना।

विशाखापट्टनम-बनारस साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन अवधि में विस्तार किया जाएगा। अब यह ट्रेन 31 अगस्त तक चलेगी। गाड़ी संख्या 08587/08588 बनारस-विशाखापट्टनम साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 31 अगस्त तक सात फेरी में चलाई जा रही है। इस ट्रेन के संचालन से छपरा सहित आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए सहूलियत प्रदान होगी। यह जानकारी जन संपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने पत्र जारी करके दी है।
08588 विशाखापट्टनम-बनारस साप्ताहिक विषेष गाड़ी 30 अगस्त, 2023 तक विशाखापट्टनम से 12.30 बजे प्रस्थान कर सिम्हाचलम से 12.48 बजे, कोत्तवलसा से 13.15 बजे, विजयनगरम से 13.45 बजे, बोब्बिली से 14.30 बजे, पार्वतीपुरम् से 14.52 बजे, रायगड़ा से 15.45 बजे, मुनिगुड़ा से 16.49 बजे, केसिंगा से 17.42 बजे, टिटलागढ़ से 18.05 बजे, बलांगीर से 19.02 बजे, बरगढ़ रोड से 20.00 बजे, सम्बलपुर से 20.45 बजे, झारसुगुड़ा से 21.55 बजे, राउरकेला से 20.30 बजे, दूसरे दिन हटिया से 02.40 बजे, रांची से 03.00 बजे, मुरी से 04.00 बजे, बरकाकाना से 05.40 बजे, लातेहार से 07.32 बजे, डाल्टनगंज से 08.32 बजे, गढ़वारोड से 09.30 बजे, डेहरीआनसोन से 11.22 बजे, सासाराम से 11.40 बजे, भबुआ रोड से 12.12 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. से 13.40 बजे तथा वाराणसी से 16.15 बजे छूटकर बनारस 16.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 08587 बनारस-विशाखापट्टनम साप्ताहिक विषेष गाड़ी 31अगस्त 2023 तक बनारस से 18.00बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 18.15 बजे,पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. से 19.10 बजे, भबुआ से 20.02 बजे, सासाराम से 20.47 बजे, डेहरीआनसोन से 21.07 बजे, गढ़वारोड से 23.20 बजे,डाल्टनगंज से 23.57 बजे, दूसरे दिन लातेहार से 01.02 बजे, बरकाकाना से 03.20 बजे, मुरी से 04.25 बजे, रांची से 05.20 बजे, हटिया से 05.40 बजे,राउरकेला से 09.05 बजे, झारसुगुड़ा से 10.25 बजे,सम्बलपुर से 11.05 बजे, बरगढ़ रोड से 11.47 बजे,बलांगीर से 12.47 बजे, टिटलागढ़ से 13.55 बजे,केसिंगा से 14.17 बजे, मुनिगुड़ा से 15.22 बजे,रायगढ़ से 17.15 बजे, पार्वतीपुरम से 17.54 बजे,बोब्बिली से 18.16 बजे, विजयनगरम से 19.00 बजे,कोत्तवलसा से 19.28 बजे तथा सिम्हाचलम से 19.28 बजे छूटकर विशाखापट्टनम 20.30 बजे पहुंचेगी।