Advertisement

वायु सुधार मिशन को गति: नगर निगम की टीम राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल, कई समाधान साथ लाए

-वायु सुधार मिशन को गति: नगर निगम की टीम राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल, कई समाधान साथ लाए

-मुजफ्फरपुर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए अब अपनाई जाएंगी आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकें

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए मुजफ्फरपुर नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अपने सिटी मैनेजर रितेश कुमार और कर्मी रवि रंजन राज को राजस्थान के निमली स्थित अनील अग्रवाल पर्यावरण प्रशिक्षण संस्थान (AAETI) में आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में भेजा।
यह कार्यशाला सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE), नई दिल्ली द्वारा “NCAP – वायु गुणवत्ता लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहु-क्षेत्रीय रणनीतियाँ” विषय पर आयोजित की गई थी।

नगर निगम टीम ने यहाँ वायु प्रदूषण नियंत्रण, मॉनिटरिंग तकनीक, सड़क धूल प्रबंधन, EV नीति, कचरा निपटान मॉडल और विभिन्न शहरों की सफल कार्ययोजनाओं का विस्तार से अध्ययन किया। टीम अब मुजफ्फरपुर में इन मॉडलों को लागू करने की तैयारी में है।

-मुजफ्फरपुर को प्रशिक्षण से क्या लाभ मिलेगा?

– वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों की वैज्ञानिक पहचान
– सड़क धूल और वाहन प्रदूषण नियंत्रण के लिए नए समाधान
– कचरा प्रबंधन एवं C&D वेस्ट हैंडलिंग की आधुनिक कार्यप्रणाली
– EV नीति को लागू करने में तकनीकी मार्गदर्शन
– अलवर और दिल्ली के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मॉडल को अपनाने का अवसर
– NCAP के तहत शहर की कार्ययोजना को और मजबूत करने में मदद

-चार दिनों में क्या सीखा?

पहला दिन: वायु गुणवत्ता जाँच, CPCB नीतियाँ, दिल्ली मॉडल

दूसरा दिन: वाहन प्रदूषण, EV नीति, रोड डस्ट नियंत्रण तकनीक

तीसरा दिन: C&D वेस्ट प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, अलवर AQI स्टेशन विज़िट

चौथा दिन: दिल्ली फील्ड विज़िट, CPCB विशेषज्ञों से बातचीत, सर्वोत्तम प्रथाएँ

नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहां कि “मुजफ्फरपुर की वायु गुणवत्ता सुधारना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। इस प्रशिक्षण ने हमारी टीम को नए समाधान और तकनीकी समझ दी है। आने वाले महीनों में इसका सकारात्मक असर शहर में दिखेगा।”

महापौर निर्मला साहू ने कहां कि
“यह कार्यशाला नगर निगम के लिए बेहद उपयोगी है। प्रशिक्षण से मिला ज्ञान शहर को स्वच्छ हवा देने में मदद करेगा। हम इन तकनीकों को स्थानीय स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उप महापौर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि “NCAP से मिली सर्वोत्तम जानकारी अब मुजफ्फरपुर की योजना का हिस्सा बनेंगी। यह प्रशिक्षण शहर के पर्यावरण सुधार अभियान में नई ऊर्जा जोड़ता है।”

नगर निगम ने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त अनुभवों का उपयोग करते हुए जल्द ही वायु प्रदूषण नियंत्रण की अपडेटेड रणनीति जारी की जाएगी, जिससे मुजफ्फरपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और रहने योग्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।