Advertisement

लोहरखा एवं सिमरा स्वास्थ्य उपकेंद्र पोर्टल पर डाटा एंट्री कार्य में पीछे,कार्यवाई की चेतावनी

-लोहरखा एवं सिमरा स्वास्थ्य उपकेंद्र पोर्टल पर डाटा एंट्री कार्य में पीछे,कार्यवाई की चेतावनी

-बन्दरा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक
-विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई समीक्षा

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में मंगलवार को सभी स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में सौ प्रतिशत उपलब्धि, प्रसव पूर्व जांच,प्रसव कार्य, ऑनलाइन डाटा एंट्री, संजीवनी सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान लोहरखा एवं सीमरा स्वास्थ्य उपकेंद्र में पोर्टल पर डाटा एंट्री कार्य में काफी कमी पाई गई। इस मामले में संबंधित कर्मी को कड़ी हिदायत दी गई। तीन कार्य दिवस में डाटा एंट्री अपडेट करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम में लक्ष्य प्राप्ति को लेकर निर्देशित किया गया ।