चंपारण की खबर::
– लाभुकों को अंतर्जातीय विवाह और नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन अनुदान राशि का प्रमाण पत्र डीएम ने दिया
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वधान में मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुकों को एक -एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र दिया।

लाभुकों में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना से संजना कुमारी, अल्का रानी, कृतिका कुमारी, कुमारी अर्पणा, निशा कुमारी एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुकों में सुबोध कुमार, सोनालाल कुमार, आरती शर्मा, बिन्दी कुमारी, सीमा कुमारी शामिल हैं। जिन्हें सावधि जमा की प्रोत्साहन राशि का एक–एक लाख रुपए का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्वी चम्पारण सहित संबंधित लाभुक उपस्थित थे ।












