Advertisement

रौतहट ज़िले में सोशल मीडिया बैन के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन, कई सरकारी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी

रौतहट ज़िले में सोशल मीडिया बैन के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन, कई सरकारी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी

बैरगनिया/बिनोद कुमार

पड़ोसी देश नेपाल के रौतहट ज़िले में सोशल मीडिया बैन के विरोध में मंगलवार को जेन जेड के प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों सरकारी और राजनीतिक कार्यालयों में तोड़फोड़ करने के साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय, गौर नगरपालिका, अदालत, माओवादी, कांग्रेस और एमाले कार्यालय, साथ ही गरुडा, मौलापुर, चन्द्रपुर नगरपालिका, ट्रैफिक कार्यालय, वन विभाग, सड़क डिवीजन कार्यालय को निशाना बनाया। यही नहीं, उन्होंने संघीय सांसद देव तिमलसिना के घर स्थित कोलिनी कार्यालय, प्रदेश सांसद समीर भटाराई के घर और पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल के चन्द्रपुर स्थित घर में भी तोड़फोड़ व आगजनी की।

सुबह से ही पूरा रौतहट ज़िला रणभूमि में तब्दील हो गया। गौर स्थित जिला प्रशासन कार्यालय के बाहर घंटों तक पत्थरबाजी चली। हालात बेकाबू होने पर प्रशासन ने गौर, चन्द्रपुर और गरुडा नगरपालिका क्षेत्र में कर्फ़्यू लागू कर दिया है।

प्रदर्शनकारी सशस्त्र पुलिस बल नेपाल गण–11 हजमिनिया कैंप के सामने टायर जलाकर विरोध जताते नज़र आए। सिरसिया में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली का पुतला जूतों से अपमानित कर जलाया।

सबसे अधिक तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएँ मौलापुर और चन्द्रपुर नगरपालिकाओं से रिपोर्ट की गई हैं। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और सुरक्षा बल लगातार