-रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा देने के लिए कटिबद्ध : राधामोहन सिंह
– रेलवे के हो रहे विकास कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने बापूधान मोतिहारी रेलवे स्टेशन सहित पूर्वी चंपारण क्षेत्र में रेलवे के हो रहे विकास कार्यों को लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के बाद श्री सिंह ने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर से बेहतर यात्री सुविधा देने हेतु कटिबद्ध है। पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर विगत कई वर्षों में लगभग 616 करोड़ की लागत से यात्री सुविधा से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किये गये हैं तथा कई कार्य प्रगति पर है जिनपर लगभग 299 करोड़ की लागत आने की संभावना है। लगभग 2067 करोड़ की लागत से सगौली हाजीपुर नई रेल लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
श्री सिंह ने कहा कहा कि 150 ट्रैक किलोमीटर के इस रेलखंड में से 65 ट्रैक किलोमीटर पूर्वी चम्पारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसके निर्माण पर लगभग 895 करोड़ की लागत आने की संभावना है। इन कार्यों की विस्तृत जानकारी बुकलेट के माध्यम से आप सबों को दी गयी है तथा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्क्रीन पर भी दर्शायी जायेगी।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सांसद महोदय द्वारा हमें समय समय पर सुझाव प्राप्त होते रहते हैं जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं तथा हम उन्हें पूरा करने की दिशा में प्रयत्नशील रहते हैं।
उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में, सांसद महोदय द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में मेहसी स्टेशन पर 07, पिपरा स्टेशन पर 08 तथा चकिया स्टेशन पर 03 लम्बी दुरी के मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया तथा 03 नई गाडियों का परिचालन किया गया। वर्तमान में दिनांक 20 जून 2025 को प्रधानमंत्री जी द्वारा गोरखपुर पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस शुभारम्भ किया गया है जिसका ठहराव बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर दिया गया है।
समीक्षा बैठक के बाद बापूधान मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर पर निरीक्षण के बाद पत्राकारों को संबोधित करते हुए रेलवे की योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर मंत्री गन्ना उद्योग विभाग कृष्णनदंन पासवान, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।













