Advertisement

रीगा के कपरौल गांव में महावीरी झंडा मेला संपन्न — श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पुलिस की कड़ी निगरानी में चला कार्यक्रम

-रीगा के कपरौल गांव में महावीरी झंडा मेला संपन्न — श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पुलिस की कड़ी निगरानी में चला कार्यक्रम

सीतामढ़ी। संवाददाता।

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपरौल गांव में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के माहौल में महावीरी झंडा मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और परंपरागत तरीके से करतब दिखाकर वीरता का प्रदर्शन किया।

मेले में ग्रामीणों, युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक गीतों की धुन और झंडा की शोभा यात्रा ने माहौल को भक्ति और जोश से भर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रीगा पिकेट प्रभारी राम गणेश स्वयं मौके पर मौजूद रहे और मेले की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। उनके साथ स्थानीय चौकीदारों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार के उपद्रव या अराजकता फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अब तक मेला शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।