Advertisement

रामपुरदयाल में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मनोज कुमार कुशवाहा आठवीं बार बने अध्यक्ष

–रामपुरदयाल में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव संपन्न, मनोज कुमार कुशवाहा आठवीं बार बने अध्यक्ष

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड अंतर्गत रामपुरदयाल में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से मनोज कुमार कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
मनोज कुमार झा द्वारा उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका सभी सक्रिय सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया। लगातार आठवीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और इसे संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया गया।


निर्वाचन पदाधिकारी कपिलदेव प्रसाद सिंह एवं जिला से नियुक्त पर्यवेक्षक कपिन्दर पटेल की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन दाखिल किया गया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल-माला और गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस दौरान गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया।
कार्यक्रम में केदारनाथ प्रसाद मेहता, धनंजय भारती, शिवकुमार सिंह, राकेश राय, अखिलेश कुमार, अकलु सहनी, चन्द्र मोहन पटेल, संजीत महतो, संजय मांझी, नागेन्द्र महतो, हिरा प्रसाद सिंह, मनटुन पटेल, मो. कलाम, कमलेश यादव, कमल महतो, गंगा महतो, सोनु मंडल, बसंत कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।