Advertisement

रामनगर में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का बारहवां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव ने किया सम्मान

-रामनगर में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का बारहवां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव ने किया सम्मान

वाराणसी।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, रामनगर का बारहवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन रामनगर स्थित एक निजी लॉन में किया गया, जिसमें समाज के अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गिरीश चन्द्र द्विवेदी (सीएमएस, लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल, रामनगर) एवं समारोह अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. शंकर राम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शंखवादन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे डॉ. करूणा ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के स्वागत में दीक्षित जी ने देवभाषा संस्कृत में स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, “मैं आपका बेटा और सेवक हूँ, आपकी सेवा के लिए आया हूँ।” उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए बाबा विश्वनाथ से मंगल आशीर्वाद मांगा। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, रामनगर और विवेकानंद अस्पताल, भेलूपुर के आधुनिकीकरण का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

समिति के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समिति केवल वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समय-समय पर विविध सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती है।

समिति के संरक्षक गिरीश नन्दन सिंह, मुरारी लाल यादव, सतीश कुमार श्रीवास्तव, रघुनाथ तिवारी, डॉ. रामअसरे सिंह, डॉ. पुष्पा सिंह, सुवास मिश्र, पं. श्रीराम शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश तिवारी, मो. शफीन अख्तर, विजेन्द्र शंकर मिश्र, डॉ. उदय शंकर भगत सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

#VaranasiNews #Ramnagar #SeniorCitizenWelfare #SaurabhSrivastava #SeniorCitizenDay #BabaVishwanath #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ