-रात बूढ़ी गंडक नदी घाट नहाने पहुंचे 4 नाबालिक बच्चों ने आशंकित ग्रामीणों ने पकड़ा
-आशंका के बीच लोगों ने हत्था पुलिस के हवाले किया
-हत्था पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा
-पीयर थाना के गोविंदपुर छपरा के थे चारों नाबालिक
बन्दरा। दीपक।
पीयर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर छपरा के 4 बच्चों को रविवार की रात हत्था थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर रतवारा में बूढ़ी गंडक नदी के रानी घाट पहुंच गए।जिसे ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका के बीच शक के आधार पर पकड़ लिया।लोगों ने छानबीन शुरू की। सूचना पर हत्था थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची।चारों नाबालिक बच्चों को पुलिस थाने लाकर मामले में छानबीन शुरू की।

हत्था थाना की प्रभारी अध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि चारों बच्चे बन्दरा पंचायत के गोविंदपुर के रहने वाले हैं।दिल्ली में रहते थे।घर आए हुए हैं।रविवार की रात चंद्रग्रहण को लेकर नदी में स्नान करने रतवारा नदी घाट पहुंचे।इसी दौरान ग्रामीणों ने शक के आधार पर उन्हें पकड़ लिया।बच्चों ने बताया कि वे लोग दिल्ली में दिन-रात कभी भी नदी घाट स्नान को जाते हैं,इसलिए यहां भी गया था।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद बांड बनाकर चारों बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया गया।












