-राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बैडमिंटन बालिका प्रतियोगिता संपन्न
मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26 से 28 नवंबर तक स्पोर्ट्स कंपलेक्स एवं खेल भवन मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बैडमिंटन बालिका प्रतियोगिता आज विधिवत संपन्न हुई ।आज राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम मुजफ्फरपुर संजय कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में कोषागार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ,एवं उप निदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
तीन दिनों तक चले इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना का दबदबा रहा और कुल 18 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता बनी, वही मगध प्रमंडल की टीम 10 अंकों के साथ ओवरऑल उप विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
आज तीनों वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग के एकल फाइनल मुकाबले में पटना की तन्वी आर्या ने पटना के ही गार्गी आर्या को 21- 10,21- 9 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग एकल के फाइनल मुकाबले में मगध के नंदनी कुमारी ने कोशी के परिधि सिंह को 21- 15,21- 19 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका के एकल फाइनल मुकाबले में पटना की गरिमा श्री ने मगध के सिद्धि गुप्ता को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
वहीं अंडर 14 युगल बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में पटना की तन्वी आर्या और गार्गी आर्या की जोडी ने तिरहुत की शांभवी शर्मा/ आराध्या कौशिक की जोडी को 21- 12, 21 -15 से पराजित कर विजेता बनी।
अंडर -17 बालिका युगल के फाइनल मुकाबले में मगध की नंदनी और हर्षिका की जोडी ने मुंगेर की तनवी श्री और हिमांशु की जोडी को 21- 5,21- 11 से पराजित कर विजेता बनी।
बालिका अंडर – 19 युगल के फाइनल मुकाबले में पटना की गरिमा श्री और अनन्या की जोडी ने भागलपुर की रिचा राणा और कनिका के जोडी को 21- 9,21- 6 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक के भूमिका में अर्जुन कुमार,निशांत कुमार, तौकीर अहमद,सत्यम,हर्ष वर्धन,मधुकुंज,राहुल,जिज्ञासा ने अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर बैडमिंटन के संयोजक समरेश कुमार शारीरिक शिक्षा शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, कृष्णा ठाकुर, अंकुश कुमार,अमरेश कुमार, मुकेश कुमार,लाल बाबू सिंह, प्रवीण वर्मा,अजय कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार ,विक्की कुमार, गेसू,सपना, भानुप्रिया मौजूद रहे।












