-राजापाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी — ऑब्जर्वर रूपेश सुकुमार ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण
राजापाकर/वैशाली — संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर रूपेश सुकुमार एवं विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर महनार मेघा कश्यप ने सोमवार को भलुई कॉलेज राजापाकर स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी मेघा कश्यप और प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजापाकर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की गई है।
राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में कुल 354 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रत्येक प्रखंड में एक-एक पिंक बूथ (महिलाओं द्वारा संचालित) और एक-एक आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है।
इसके अलावा, क्षेत्र में 37 संवेदनशील और 42 अति संवेदनशील बूथ घोषित किए गए हैं, जहां पारा मिलिट्री फोर्स की विशेष तैनाती रहेगी।

मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए पूरे क्षेत्र को 32 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
आगामी 4 नवंबर को भलुई कॉलेज राजापाकर से मतदान कर्मियों को सुरक्षा बलों और ईवीएम मशीनों के साथ रवाना किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज परिसर में 20 काउंटर बनाए गए हैं, जहां से सभी प्रखंडों के मतदान दलों को सामग्री दी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईटीबीपी, सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, 42 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो बूथों की निगरानी करेंगे।
प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय और रैंप की समुचित व्यवस्था की गई है।
वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और साइकिल रिक्शा की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वे आसानी से मतदान कर सकें।
#RajapakarElection2025 #BiharElections #ElectionPreparation #ECObserverVisit #NishpakshMatdan #VaishaliNews #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ #VoteForDemocracy #RajapakarUpdates











