-राजापाकर में स्वच्छता कर्मियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
राजापाकर (संजय श्रीवास्तव)। राजापाकर प्रखंड के सभी पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मियों ने निर्धारित पोशाक पहन कर बैनर सहित रैली निकाली, जो विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों का भ्रमण करते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती रही।
रैली में शामिल स्वच्छता कर्मियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए जैसे:
“वोट करें और वोट कराए, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।”
“लोकतंत्र की पहचान करो, चलें हम सब मिलकर मतदान करें।”
“हम युग के निर्माता हैं, हम मलिक मतदाता हैं।”
“बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान।”
“वोट है हमारा अधिकार, करो ना इसे बेकार।”

स्वच्छता कर्मियों ने घर-घर जाकर भी लोगों को आगामी 6 नवंबर को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करें और सशक्त सरकार का निर्माण करें।
राजापाकर उतरी पंचायत में रैली के दौरान शनिचर हाट चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, बजरंगबली चौक, हाई स्कूल चौक और कुशवाहा चौक सहित कई प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुजीत कुमार, प्रमोद पंडित, मुन्ना कुमार, अमोद कुमार, सुनील कुमार मलिक, सुरेश राय, वीरेंद्र कुमार दास, धीरज पटेल, हजारी चौधरी और सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
#मतदाता_जागरूकता #राजापाकर #लोकतंत्र_का_महापर्व #स्वच्छता_कर्मी #वोट_हक_है #मतदान_करें #सशक्त_सरकार











