-राजापाकर में धूमधाम से मनाई गई भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा
राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कायस्थ समाज के लोगों ने लेखनी के देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ की। इस अवसर पर जगह-जगह भव्य आयोजन किए गए और भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधिवत आराधना की गई।
बाकरपुर गांव स्थित नारायण सेवा सदन परिसर में भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। वहीं राजापाकर के चित्रगुप्त नगर, लगुरांव गांव और प्रखंड मुख्यालय राजापाकर बाजार में भी कायस्थ समुदाय के लोगों ने विधि-विधानपूर्वक भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा संपन्न की।

पूजा का नेतृत्व आचार्य सह पंडित दिग्विजय तिवारी ने मंत्रोच्चारण एवं वैदिक रीति से किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि, ज्ञान एवं न्यायप्रियता की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया दीपक सिंहा, जयप्रकाश नारायण, विजय वर्मा, सूरज वर्मा, आदित्य वर्मा, चंदेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, अमर वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश कुमार प्रसाद, राजन कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुमार सिंन्हा, प्रिंस सिंन्हा, रोशन सिंन्हा, शुभम, दीप रोशन, आदर्श राज सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।











