Advertisement

राजापाकर बाजार में धनतेरस पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, बर्तनों की हुई जबरदस्त बिक्री

-राजापाकर बाजार में धनतेरस पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, बर्तनों की हुई जबरदस्त बिक्री

राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।

शनिवार को धनतेरस पर्व के अवसर पर राजापाकर बाजार दिनभर रौनक भरा नजर आया। सुबह से ही बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी आवाजाही देखी गई।

सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि के कारण इस वर्ष आभूषणों की बिक्री में थोड़ी कमी जरूर देखी गई, लेकिन शुभ मुहूर्त में लोगों ने पीतल और तांबे के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। धार्मिक मान्यता के अनुरूप झाड़ू की भी खूब बिक्री हुई। वहीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ, मिट्टी के दीपक, रंग-बिरंगी लाइटें और गृह सज्जा के सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

दुकानदारों ने बताया कि शाम तक बाजार में रौनक बनी रही और बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही। भीड़भाड़ को देखते हुए राजापाकर थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। भुवनेश्वर चौक, शनिचर हाट, पुरानी बाजार सहित प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई, जिससे त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण बना रहा।

#धनतेरस #राजापाकर #त्योहारी_खरीदारी #भीड़भाड़ #बाजार_की_रौनक #सुरक्षा_व्यवस्था