-राजापाकर उत्तरी पंचायत में महिला सभा का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। प्रखंड क्षेत्र की राजापाकर उत्तरी पंचायत अंतर्गत सोमवार हाट के प्रांगण में सोमवार को आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के तत्वावधान में महिला सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया सरिता पटेल एवं पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महिला सभा में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण नली-गली निश्चय योजना, समाज कल्याण विभाग की योजनाओं, लोहिया स्वच्छता अभियान, आईसीडीएस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और अभियानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और पंचायत स्तर पर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज कराने के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि महिलाओं द्वारा बताई गई पंचायत स्तरीय समस्याओं को ग्राम पंचायत की ग्राम सभा पंजी में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद जीपीडीपी के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
सभा में मुखिया सरिता पटेल, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह, अभिषेक कुमार, राधाकृष्ण कुमार, मनोहर कुमार, अनिल कुमार, रिचा गुप्ता, विपिन कुमार सिंह सहित आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।













