चंपारण की खबर::
– राजद ने प्रोफेसर अनवर पाशा को दी राष्ट्रीय प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी बधाई
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड स्थित मगही शरीफ गांव निवासी प्रोफेसर अनवर पासा को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। प्रोफेसर अनवर पासा को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं अन्य जिला के जिला अध्यक्षों सहित विधायक, नेता और कार्यकर्ता ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
प्रोफेसर अनवर पाशा राष्ट्रीय जनता दल के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा के पार्टी के द्वारा दी गई। इस जिम्मेदारी को मैं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और जो भी पार्टी का आदेश होगा उस आदेश का मैं पालन करते हुए पार्टी के मजबूती के लिए प्रयास करूंगा।

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक फैसल रहमान ने कहा के प्रोफेसर अनवर पाशा को प्रवक्ता बनने पर पार्टी को और मजबूती प्रदान होगा। वही श्री रहमान ने कहा के अनवर पाशा एक बहुत ही शिक्षित एवं दानिश लोग हैं इनके पार्टी में आने के बाद पार्टी को मजबूती मिलेगी एवं 2024 में चुनाव लोकसभा में फायदा होगा!
वही शिवहर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सैयद फैसल अली ने प्रोफेसर अनवर पासा को बधाई देते हुए कहा के प्रोफेसर अनवर पासा राजनीतिक के बहुत ही मजबूती खिलाड़ी हैं राजनीतिक को बहुत बारीकी के साथ जानते एवं समझते हैं राजद के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का में स्वागत करता हु श्री पाशा मजबूती के साथ पार्टी के बातों को रखेंगे एवं बिहार सरकार द्वारा किए गए कार्य को जनता तक पहुंचाएंगे।
मोतिहारी के लाल को चारों तरफ से बधाई मिल रही है। बधाई देने वालों में रमाकांत पासवान, सुनील प्रसाद, शशि कांत, नन्दू महतो, रवि शंकर सिंह एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद, एमएलसी, समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।












