Advertisement

रमजान और होली पर सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल बने मुखिया

-रमजान और होली पर सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल बने मुखिया

-इफ्तार पार्टी और होली मिलन समारोह का आयोजन कर दिया सामाजिक एकता का संदेश

तुरकौलिया। रमजान के पाक महीने और होली के रंगों के बीच शांति, सौहार्द और भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए शंकरसरैया दक्षिणी पंचायत के मुखिया एजाज अहमद ने एक साथ इफ्तार पार्टी और होली मिलन समारोह का आयोजन कर समाज को एकजुटता का संदेश दिया।

मुखिया एजाज अहमद द्वारा एक तरफ तनसरिया हाई स्कूल परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मुस्लिम भाईयों ने शामिल होकर इफ्तार किया। इस कार्यक्रम में हरसिद्धि विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

दूसरी ओर, मुखिया एजाज अहमद ने शंकरसरैया दक्षिण पंचायत के वार्ड 10 स्थित रामसिंह टोला में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शिरकत की। यह कार्यक्रम प्रमोद पांडेय की अगुवाई में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमोद पांडेय ने कहा कि एजाज अहमद का प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, “ऐसे मुखिया की आज के दौर में समाज को बहुत आवश्यकता है, जो सभी धर्मों का सम्मान करते हुए एकता का उदाहरण पेश करें।”

मनोज सिंह ने मुखिया एजाज अहमद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “मुखिया एजाज केवल किसी एक जाति या समुदाय के नेता नहीं हैं, बल्कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं। यही सोच उन्हें अलग बनाती है।”

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में सुबोध मिश्रा, चंदन पांडेय, हिमांशु सिंह, रमायण सिंह, आलोक सिंह, रिशु सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, जयप्रकाश सिंह, पिंकू पांडेय, शशिरंजन सिंह, जगदीश सिंह, अजय पांडेय उर्फ जेठलाल पांडेय तथा अनिरुद्ध सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटी और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम को भी रंगों से सराबोर किया और उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।

#RamnzanIftar #HoliMilan #CommunalHarmony #Tarkoulia #AjazAhmed #RajendraRam #UnityInDiversity #SocialBrotherhood