-रतवारा–ढोली घाट पुल और पिलखी अस्पताल को लेकर लोगों में नाराजगी,सरकार पर सवाल
बन्दरा/मुरौल (मुजफ्फरपुर), 28 सितम्बर 2025।दीपक तिवारी।
सकरा विधानसभा क्षेत्र के पिलखी गजपति स्थित राजकीय रामदुलारी मिट्ठूलाल अस्पताल परिसर में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्याम किशोर ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्याम किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनता से कई वादे किए गए थे। इनमें रतवारा–ढोली घाट पुल का निर्माण और पिलखी अस्पताल का सुचारू संचालन प्रमुख था। लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी दोनों मुद्दों पर सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता गहरी निराशा में है।

श्याम किशोर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो सकरा और गायघाट विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आगामी चुनाव में मतदान से दूरी बनाने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में अजय कुमार (जिला परिषद सदस्य), विजय कुमार शर्मा, अशोक तिवारी, गूंजेश कुमार ठाकुर, संघर्ष कुमार राय, कौशल किशोर राय, सूरज कुमार, धर्मनाथ कुमार, सोनू पासवान, अवधेश कुमार यादव, रमेश पासवान, मोहन पासवान, पंकज ठाकुर और नवीन कुमार आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












