Advertisement

यात्रीगण ध्यान दें! बिहार से गुजरने वाली 14 एक्सप्रेट ट्रेनों का टाइम बदल गया है

-यात्रीगण ध्यान दें! बिहार से गुजरने वाली 14 एक्सप्रेट ट्रेनों का टाइम बदल गया है

सम्वाददाता।मुजफ्फरपुर।

पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने ट्रेनों की नई समय सारणी जारी की। इसमें मुजफ्फरपुर से गुजरने और खुलने वाली 14 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा, अमृत भारत ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन और चंपारण सत्याग्रह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। रेलवे ने इस बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है और यह नई समय सारणी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर समय की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।
पूर्व मध्य रेलवे ने 191 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है। समय में 5 से 22 मिनट तक का बदलाव किया गया है। यह बदलाव 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
ईसीआर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 जनवरी 2025 से नया टाइम टेबल लागू होगा। यात्रियों से ये अपील है कि वो असुविधा से बचने के लिए अपना यात्रा से पहले अपनी गाड़ी का समय वेबसाइट पर जाकर जरूर देख लें। ताकि यात्रा को लेकर होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि अमृत भारत ट्रेन और चंपारण सत्याग्रह ट्रेन की आवृत्ति में भी बदलाव हुआ है। अमृत भारत ट्रेन अब हफ्ते में दो दिन चलेगी। यह बदलाव यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। चंपारण सत्याग्रह ट्रेन अब हफ्ते में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन ऐतिहासिक महत्व रखती है। इसके चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।