मोतिहारी: BMC चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल सीमा सील, जानकारी के अभाव में हजारों लोग फंसे
संवाददाता। मोतिहारी।
बिहार के नगर निकाय चुनाव 2022 को स्वच्छ और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भारत नेपाल सीमा सील कर दिया गया है. सीमा सील करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने 12 दिसंबर को एक पत्र जारी कर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात विभिन्न केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों से अनुरोध किया था. लेकिन सीमा सील करने से संबंधित जिलाधिकारी के निर्देश का स्थानीय स्तर पर लोगों को जानकारी नहीं हो पाई।
![]()
जिस कारण भारत और नेपाल के काफी लोग बॉर्डर पार करके एक दूसरे देश में बाजार करने आ गए थे. लेकिन अचानक बॉर्डर सील होने से सभी फंस गए हैं.मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम ने डीएम ने विंडों पीरियड देने की बात कही है. जिससे लोगों को राहत मिलेगी. नगर निकाय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील होने के बारे में जानकारी देते हुए डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि जिला के नगर निकायों में होने वाले चुनाव को स्वच्छ और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान तिथि के 72 घंटे पहले सीमा सील करने के लिए कहा गया है. ताकि असामाजिक तत्व मतदान प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकें.
बता दें कि पूर्वी चंपारण जिला में दो चरणों में निकाय चुनाव होगा. रक्सौल, चकिया और सुगौली नगर निकाय में 18 दिसंबर को मतदान होगा. मोतिहारी नगर निगम और अरेराज नगर पंचायत में 28 दिसंबर को मतदान होगा. आगामी 18 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर भारत नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले सील कर दिया गया. लेकिन सुबह के समय में 12 बजे दिन तक सीमा खुला रहने के कारण दोनों देशों के हजारों लोग बाजार करने एक-दूसरे देश पहुंच गए. लेकिन अचानक 12 बजे से बॉर्डर को सील कर देने से सभी लोग दोनों तरफ फंस गए. जिसके लिए विंडो पीरियड देने की बात डीएम ने कही है.












