-मोतिहारी में दो स्थानों पर हुआ मुफ्त जांच शिविर का आयोजन
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब और लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक के लायन सदस्य पंकज कुमार के द्वारा आज मोतिहारी सत्याग्रह पार्क में तीसरे रविवार को जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 82 लोगो का ब्लड प्रेशर के साथ-साथ मधुमेह की निशुल्क जांच की गई। जिसमें 7 नए मरीज पाए गए और उन मरीजों को मौके पर मौजूद क्लब सचिव लायन डॉ सच्चिदानंद पटेल ने सलाह देते हुए एक महीना तक कम से कम पांच किलोमीटर तेज गति से चलने की सलाह दी और प्रोटीन मुक्त भोजन खाने की सलाह के साथ एक महीना बाद फिर से जांच कराकर डॉक्टर से मिलने का मशविरा दिया। आज के शिविर में अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई।

दूसरी ओर क्लब ने अपने सदस्य लायन डॉ अभिनव दीपंकर के सहयोग से मुफ्त आंख जांच शिविर का आयोजन द मोतिहारी आई हॉस्पिटल, टाउन थाना के सामने किया। जहाँ कुल 74 मरीजों की जांच हुई। जांच के क्रम में कुछ मरीज मोतियाबिंद के भी पाए गए। क्लब अध्यक्ष अशोक जायसवाल तथा विजन के चेयरपर्सन सुधीर गुप्ता ने कहा कि मोतियाबिंद मरीजों को आगे कैंप लगाकर क्लब के द्वारा मुफ्त में ऑपरेशन भी कराया जाएगा। दोनों शिविर में सहयोग करने वाले प्रमुख सदस्यों में कोषाध्यक्ष सुधांशु रंजन, रीजन चेयरपर्सन अमित कुमार सेन, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर मनोज जायसवाल, अमरनाथ साहू,सुजीत कुमार सिंह, डॉ सुरेश चंद्रा, मनीष कुमार झा, ई.सुधांशु सिन्हा, जितेंद्र ज्वेलर्स, अनिल कुमार वर्मा, आदित्य कुमार सिंह, संजीव कुमार, सुनील सिन्हा, रमन उपाध्याय, प्रमोद लोहिया सहित अन्य थे। इसकी जानकारी क्लब पी आर ओ सुजीत कुमार सिंह ने दिया।













