-मैथिली साहित्य समाज का दसवां बार्षिकोत्सव समारोह संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
मैथिली साहित्य समाज जनकपुरधाम द्वारा आयोजित मासिक कवि गोष्ठी का दसवां बार्षिकोत्सव समारोह सह 101वां कवि गोष्ठी शनिवार को नेपाल वार एसोसिएशन के सभाकक्ष में काशी कांत झा रसिक के संयोजकत्व मेंआयोजित की गयी।इस दसवां बार्षिकोत्सव समारोह के प्रमुख अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.सुरेन्द्र कुमार थे।इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए डॉ.सुरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि नेपाल के प्रजातंत्र आन्दोलन तथा मधेश आन्दोलन में कवि का महत्वपूर्ण योगदान है। कवि अपनी वीर रस कविता से आन्दोलनकारियों को हौसला बढ़ाने का काम किया।

प्रमुख अतिथि डॉ.सुरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि मैथिली साहित्य समाज जनकपुरधाम के संयोजक कवि काशी कांत झा “रसिक”ने बिषम परिस्थितियों में भी कवि गोष्ठी का निरंतरता दिए।यह गर्व की बात है। कवि अयोध्या नाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस बार्षिकोत्सव समारोह में दीपक झा,रोशन जनकपुरी, बरिष्ट अभिवक्ता श्याम कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार दीक्षित, दीपक झा गुड्डू, देवी कांत झा सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार रखें। बार्षिकोत्सव समारोह में मनोज झा मुक्ति, बैद्यनाथ पासवान, सुभेक्षा साह, मनोज प्रमेश, हिमांशु चौधरी, सुजीत कुमार झा, दिगम्बर झा दीनमणि, सहित दो दर्जन से अधिक कवि ने कविता वाचन किए।मंच संचालन प्रमोदानंद झा ने किए।













