Advertisement

मेयर रीना साह ने आग पीड़ित परिवार को पहुंचाई राहत, बांटी आवश्यक सामग्री

-मेयर रीना साह ने आग पीड़ित परिवार को पहुंचाई राहत, बांटी आवश्यक सामग्री

जनकपुरधाम / मिश्री लाल मधुकर:
मौलापुर बाजार निवासी जगदीश साह के घर में तीन दिन पहले गैस सिलेंडर गिरने से भीषण आग लग गई थी, जिससे परिवार बेघर हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए मेयर रीना कुमारी साह आगे आईं और राहत सामग्री वितरित की।
मेयर रीना कुमारी साह ने आग पीड़ित परिवार को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं। राहत सामग्री में चावल, दाल, सब्ज़ी, नमक, तेल, तिरपाल तथा 5,000 रुपये नकद शामिल हैं।


राहत सामग्री लेकर स्वयं पीड़ित के घर पहुंचीं मेयर रीना कुमारी साह ने कहा कि जगदीश साह के परिवार के रहने की तत्काल व्यवस्था भी कराई जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
मौलापुर नगर पालिका के प्रशासनिक पदाधिकारी राम बाबू साह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका प्रशासन पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।